Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

7 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के जेवरात जब्त, त्रेहान ग्रुप के यहां से आयकर विभाग ने किया बरामद…

जयपुर। त्रेहान ग्रुप पर चल रही इनकम टैक्स की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है. तीन दिन चली इस कार्रवाई के दौरान पेन ड्राइव, लैपटॉप, कंप्यूटर, एग्रीमेंट, कच्ची पर्ची, मोबाइल सहित सभी तरह के साक्ष्य टीम ने जुटाए हैं. इसी के साथ करीब 110 करोड़ रुपये कैश लेन-देन का पता चला है. छापेमारी के दौरान 7 करोड़ रुपये कैश, 10 करोड़ के जेवरात भी इनकम टैक्स विभाग ने जब्त किए हैं. इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है, साथ ही अब त्रेहान ग्रुप पर जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. विभाग की तरफ से अब जुर्माना तय किया जाएगा.

See also  बिलासपुर में DEO की कार दुर्घटनाग्रस्त, हाथ फ्रैक्चर; पत्नी सुरक्षित

त्रेहान ग्रुप के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अलवर, भिवाड़ी और जयपुर में 19 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा. तीन दिन तक चली इस कार्रवाई के दौरान विभाग के 150 से ज्यादा कर्मचारी जांच पड़ताल में जुटे रहे. इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद व अलवर से इनकम टैक्स विभाग की टीम ने 7 करोड़ रुपये कैश और 10 करोड़ के जेवरात जब्त किए हैं. इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन चली कार्रवाई के दौरान सभी डायरेक्टर से पूछताछ की गई. ग्रुप के ऑफिस, डायरेक्टर के घर, ऑफिस, करीबी लोगों व रिश्तेदारों को लेकर जानकारी जुटाई गई. सभी के यहां से मिले पेन ड्राइव, जमीन के एग्रीमेंट, लैपटॉप, कंप्यूटर, कच्ची पर्ची की लेनदेन सहित करीब 110 करोड़ के कैश लेनदेन का पता चला है. यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है. इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी आकलन में जुटे हुए हैं.

See also  जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!