Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने परिवहन करते 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया जिसमें ग्राम कोटमीसोनार के आरोपी रामचरण गोड के कब्जे से पाउच में रखे अवैध कच्ची महुआ शराब 50 लीटर कीमती 10,000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक हीरो ग्लैमर क्र सीजी 11 बी डी 7245 कीमती 50000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, प्र.आर. राकेश राठौर, आर. विनोद राठौर गौकरण राय, बसंत साहू का योगदान सराहनीय रहा।

See also  वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका, सक्ती जिला के तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण,  उत्कृष्ट बताया प्रशिक्षु महिलाओं ने वेदांता पावर की पहल को बताया उत्कृष्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!