Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन किया सेलटोस क्रमांक सीजी/04/एम व्ही/1022 तथा 03 नग आईफोन किया गया है जप्त।

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात...

इसी तारतम्य में दिनांक 18.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर स्थित रामरामा रेसिडेंसी के पास चारपहिया वाहन में कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभांक पॉल, सागर पीटर तथा सिद्धार्थ पाण्डेय निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 7.48 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन, नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग आईफोन एवं 01 नग चारपहिया वाहन सीजी/04/एम व्ही/1022 जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

See also  CG Board Result 2026: जानें कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया पहला बड़ा अपडेट

गिरफ्तार आरोपी –

Advertisment

01. शुभांक पॉल पिता श्री शीतल पॉल उम्र 35 साल निवासी कटोरा तालाब मदर टरेसा स्कूल के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. सागर पीटर पिता स्व. शैलेन्द्र कुमार पीटर उम्र 33 साल निवासी श्याम नगर क्रिश्चन कॉलोनी थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. सिद्धार्थ पाण्डेय पिता राघवेन्द्र पाण्डेय उम्र 34 साल निवासी शैलेन्द्र नगर कटोरा तालाब कन्या शाला के पास थाना कोतवाली रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज सिंह, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, बोधन मिश्रा, मनोज सिंह तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उनि लखेश गंगेश तथा आर. प्रमोद चंदेल, विजय भास्कर तथा संतोष कंवर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

See also  जांजगीर-चांपा में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई: 10 हजार रिश्वत लेते प्राचार्य और बाबू गिरफ्तार, वेतन वृद्धि के एरियर निकालने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत, रकम बरामद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!