Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फर्जी लोन के नाम पर 27.5 लाख की ठगी, आदतन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आदतन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रार्थी कृष्णा राव की शिकायत के अनुसार, आरोपी होरीलाल पंकज और उसके एक साथी ने लोन दिलाने का झांसा देकर नगद रकम और जरूरी दस्तावेज लिए। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के नाम पर अलग-अलग बैंकों से करीब 27.50 लाख रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडरी थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है।

See also  जिला पुलिस जांजगीर द्वारा  मनाया जा रहा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह,  जिले में 15 जनवरी 24 से 15 फरवरी 24 तक यातायात माह का किया जा रहा आयोजन...

जांच में यह भी सामने आया कि होरीलाल पंकज के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कांकेर और जांजगीर-चांपा जिलों में धोखाधड़ी से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपने दस्तावेज या पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!