Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गूगल का ऑफर लेटर मिला 18 छात्रों को, मिलेंगे 60 लाख पैकेज…

दिल्ली। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी इलाहाबाद) में प्लेसमेंट की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में संचालित होने वाले अलग-अलग ब्रांचों के पांच बीटेक विद्यार्थियों को सर्वाधिक 65-65 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर बहुउद्देश्यीय सिनॉप्टिक कंपनी में प्लेसमेंट मिला है। इन छात्रों को यह पैकेज उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कौशल के आधार पर मिला है। संस्थान में बीटेक की तीन ब्रांचों में पढ़ाई हो रही है। इसमें बीटेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन (ईसीई) और बीटेक बिजनेस इनफार्मेटिक्स (बीआई) शामिल हैं। स्नातक के तीनों कोर्सों में तकरीबन 430 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वर्तमान सत्र के लिए चल रहे प्लेसमेंट में अब तक 83 फीसदी विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों में ऑफर लेटर मिल गया है। पहली बार एकमुश्त बीटेक के 18 छात्रों को गूगल में 60 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। ट्रिपलआईटी का अब तक का औसत पैकेज 35 लाख रुपये रहा है, जो अच्छा आंकड़ा है। यह संस्थान की उत्कृष्टता और छात्रों की प्रतिभा को दर्शाता है।

See also  Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, 300+ फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

पिछले साल संस्थान की अलग-अलग ब्रांच के छह विद्यार्थियों को भारत की एक कंपनी में 85 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली थी। बीटेक पाठ्यक्रमों के 93 फीसदी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान देश-विदेश की कंपनियों में नौकरी मिल गई थी। बीटेक का औसतन पैकेज 25 लाख रुपये रहा है। वहीं, एमटेक, एमबीए समेत अन्य पाठ्यक्रमों के 70 फीसदी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला था। एमटेक के एक छात्र को 65 लाख रुपये का सर्वाधिक पैकेज मिला था। पीजी का औसतन पैकेज 18 लाख रुपये वार्षिक रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!