Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नौकरी लगाने के नाम से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सायबर सेल जांजगीर एवं थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नौकरी लगाने के नाम से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को सायबर सेल जांजगीर एवं थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी संजय कुमार सायसेरा उम्र 32 साल निवासी बुंदेली चौकी अडभार जिला सक्ति द्वारा 12 जनवरी 2024 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी दीपक मिरी रेडक्रास सोसायटी रायपुर से जान पहचान होने से बातचीत होता था, जिसके द्वारा प्रार्थी को बोला कि मेरे कार्यालय में सहायक ग्रेड 03 एवं भृत्य पद खाली है, रायपुर में मेरा बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना है और बिजली विभाग में नौकरी लगवा सकता हूं। जिसके बहकावें में प्रार्थी आ गया और नौकरी लगाने के लिए उसको बोला तब प्रार्थी के छोटे भाई राजेन्द्र कुमार रायसेरा एवं उसके रिस्तेदारो से 12,90,000 रूपए तथा अनुरोध टंडन से 8,50,000/रू अलग अलग किस्तो में आरोपियों द्वारा नगद एवं उकाउंट के माध्यम से कुल जुमला 21,40,000 रुपए लिया है। नौकरी नही लगने पर आरोपी से पैसा वापस करने के लिए बोला तो टाल मटोल करते हुए आज दिनांक तक नही दिया है कि रिपोट पर अरोपियों के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 20/2024 धारा 420, 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तत्काल रायपुर से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना एवं धोखाधड़ी रकम को खा पीकर खर्च करना शेष रकम को आरोपी दीपक लाल मिरी द्वारा नगदी 2000 रुपए एवं आरोपी मोहन लाल साहू द्वारा 1500 रुपए नगदी को बरामद कराया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से दिनांक 12.01.24 को विधिवत् आरोपियों के विरूद्ध धारा 41 (1) (2) जा. फौ. के तहत नियमानुसार पालन करते हुए कार्यवाही किया गया है। प्रकरण विवेचना में जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी, उपनिरी राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना पामगढ़, सउनि मुकेश पाण्डेय सायबर सेल जांजगीर,आर रोहित कहरा, म.आर. दिव्या सिंह एवं सायबर सेल स्टाफ तथा सउनि नरेन्द्र डिक्सेना थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जिला पुलिस द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!