Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नजमुल हसन शांतो ने रचा इतिहास, एक मैच में ठोके 2 शतक, बन गया ये बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली,21जून 2025 : श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कप्तान नजमुल हसन शांतो ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वो गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं. शांतो ने पहली पारी में 148 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 125 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 285 रन पर घोषित कर दी है. इस तरह श्रीलंका को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 296 रन बनाने होंगे, लेकिन अब इस टेस्ट मैच में समय नहीं बचा है, पांचवें दिन का खेल खत्म होने में कुछ ही ओवर बचे हैं. ऐसे में ये टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है.

See also  Paytm का सोलर साउंडबॉक्स: छोटे दुकानदारों के लिए नई डिजिटल क्रांति...

शांतो ने रचा इतिहास
गॉल टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने इतिहास रच दिया. उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में शतक ठोक दिया. पहली पारी में उन्होंने 279 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का की मदद से 148 रन बनाए थे. इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने भी पहली पारी में 163 रनों की पारी खेली थी. इससे बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 495 रन बनाए थे.

दूसरी पारी में शांतो ने शानदार बल्लेबाजी की और 199 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 125 रनों की पारी खेली दी. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 285 रन पर घोषित कर दी. श्रीलंका को अब जीत के लिए 296 रन बनाने हैं, लेकिन कुछ ओवरों का ही खेल बचा है. श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 485 रन बनाए थे. इसमें पथुम निसंका ने 187 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी.

See also  छत्तीसगढ़ की बेटी प्रीति चंद्रा का कथक में कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, साहसी बेटी प्रीति का नेशनल क्लासिकल 'नृत्योपासना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, लगातार लंबे समय से कत्थक करने वाली साहसी राष्ट्र के नाम को किया रोशन, प्रीति को राष्ट्रीय कथक नृत्य गुरू से सम्मानित किया गया...

12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के कप्तान ने 12 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. नजमुल हसन शांतो ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस टेस्ट मैच में 273 रन बनाए, जो एक टेस्ट मैच में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने मुश्फिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ा दिया. रहीम ने साल 2013 में श्रीलंका के ही खिलाफ गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए कुल 200 रन बनाए थे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!