Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर हुई जमकर धनवर्षा, 12 हजार करोड़ के पार पहुंचा कारोबार, 1.50 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धनतेरस के मौके पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सोने-चांदी से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और पटाखा बाजार तक हर जगह खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यापारिक संगठनों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, प्रदेशभर में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा चमक ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिली, जहां बाइक, स्कूटी, कार, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहनों की जमकर बिक्री हुई।

कारोबारियों के मुताबिक, धनतेरस पर प्रदेश में 1.50 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री का अनुमान है। इनमें करीब 1.30 लाख दोपहिया वाहन, 10 हजार से अधिक कारें और लगभग 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी और थ्री-व्हीलर शामिल हैं। रायपुर से बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर तक बाजारों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

See also  DGP-IG Conference : डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन पीएम मोदी की अहम बैठकें

रायपुर में 2 से 2.5 हजार करोड़ का कारोबार

राजधानी रायपुर में धनतेरस और दिवाली के दौरान करीब 2 से 2.5 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। राडा के मुताबिक, अकेले रायपुर में करीब 12 हजार दोपहिया और 3 हजार कारों की बिक्री हुई। राडा अध्यक्ष कैलाश खेमानी के अनुसार, कई वर्षों बाद प्रदेश में दिवाली के दौरान वाहनों की बिक्री 1.50 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है।

बिलासपुर में 1000 करोड़ की धनवर्षा

Advertisment

बिलासपुर में भी धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। कारोबारियों के मुताबिक, शहर में करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक ही दिन में 500 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई, जबकि करीब 200 कारों की बुकिंग की गई। सराफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और फैंसी ज्वेलरी की मांग बनी रही। गोलबाजार और शनिचरी बाजार में बर्तनों की दुकानों पर भी देर रात तक ग्राहक पहुंचे।

See also  राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा: दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा

पटाखा बाजार में भी करोड़ों की बिक्री

बिलासपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और सजावटी लाइटों की खूब बिक्री हुई। वहीं, पटाखा बाजार में भी खरीदारों की भारी भीड़ रही। कारोबारियों ने एक ही दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे बिकने का दावा किया है।

दुर्ग में 300 करोड़, रायगढ़ में 38 करोड़ तक कारोबार

दुर्ग जिले में धनतेरस के दिन करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। चेंबर महामंत्री अजय भसीन के मुताबिक, शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिनों में खरीदारी का दौर जारी रहने की संभावना है। तीनों दिनों की बिक्री मिलाकर कारोबार 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है।

See also  भगवान जगन्नाथ के रथ के तीन पहिये संसद परिसर में किए जाएंगे स्थापित, लोकसभा स्पीकर ने दी मंजूरी

वहीं, रायगढ़ में करीब 30 से 38 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें सराफा बाजार का योगदान 12 से 15 करोड़, ऑटोमोबाइल का 9 से 11 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल बाजार का 4 से 5 करोड़ रुपये बताया गया है।

जगदलपुर में भी 35 करोड़ तक की खरीदारी

बस्तर के जगदलपुर में भी धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। कारोबारियों के मुताबिक, शहर में करीब 30 से 35 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। सोने-चांदी के छोटे आभूषणों के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की।

कुल मिलाकर इस बार धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। व्यापारिक संगठनों के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में हुई खरीदारी ने कारोबार को नई ऊंचाई दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!