Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संकुल केन्द्र मौहाडीह-झरना में संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 23 अक्टूबर 2026 के परिपालन में 24 अक्टूबर 2026 दिन- शनिवार को संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक संकुल केन्द्र मौहाडीह एवं झरना का राजेश तिवारी संकुल प्राचार्य झरना-मौहाडीह के अध्यक्षता में संयुक्त रुप से सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालय के सभी प्रधानपाठकों का विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत संकुल केंद्र झरना के सभाकक्ष में दोनों संकुल का संयुक्त रुप से बैठक रखा गया।
जिसमें निम्नलिखित विषयों पर चर्चा कर क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया कि त्रैमासिक परीक्षा परिणाम को बेसलाइन मानकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में वृद्धि तथा अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा परीणाम में और बेहतर सुधार हेतु कार्ययोजना तैयार करना,प्रत्येक विद्यार्थियों का प्रगति रिपोर्ट सभी विद्यार्थियों के कापी में इंगित करना,सप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन में बच्चों का वास्तविक मूल्यांकन कर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उपचारात्मक शिक्षा,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना,एन एम एम एस ई परीक्षा हेतु प्रोत्साहित करना, प्रशस्त एप पर कार्य प्रगति,इको क्लब फाँर मिशन लाइफ के तहत् 28 अक्टूबर को विशेष ई-कचरा प्रबंधन दिवस मनाने एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा किया गया।
बैठक का संचालन राजेश कंवर संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र मौहाडीह द्वारा किया गया।
 बैठक में संकुल केंद्र झरना-मौहाडीह के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित थे।

See also  पीएम मोदी ने किया चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधे चलेगी ट्रेन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!