Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

सक्ती। जिले के हसौद थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कन्या शाला के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक नाबालिग लड़की चढ़ गई। लड़की टावर से छलांग लगाने की बात कह रही थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर हसौद थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लड़की को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस द्वारा काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद नाबालिग लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

See also  डॉ शर्मा ने बिर्रा नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य पद ग्रहण करने के पश्चात प्रबुद्ध भारती ने किया सम्मान...

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की सक्ती जिले के ग्राम करही की रहने वाली है और हसौद में अपने मामा के यहां रह रही थी। सूत्रों के अनुसार, प्रेम संबंध से जुड़े किसी विवाद अथवा अपने कथित प्रेमी से बिछड़ने के बाद लड़की ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, इन कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी और उसने इतना बड़ा कदम उठाने का प्रयास क्यों किया।

See also  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस की तत्परता और समझाइश के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!