Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था की प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 05 सितंबर 2026 को ’’शिक्षक दिवस’’ के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम की भावना व्यक्त की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह का वातावरण पूरे समय उत्साह, उमंग और आत्मीयता से भरा रहा।
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक विशेषता यह रही कि अनेक विद्यार्थी अपने-अपने शिक्षकों के ’’प्रतिकृति (Replica) के रूप में तैयार होकर विद्यालय पहुंचे’’। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की वेशभूषा, बोलने के अंदाज तथा व्यक्तित्व की विशेषताओं को आत्मसात करते हुए शिक्षक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों का यह अनूठा प्रयास उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और सभी ने बच्चों के आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता की सराहना की। समारोह के दौरान ’’शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा संगीत की धुन में रैंप वॉक’’ भी प्रस्तुत किया गया।
रैंप वॉक में शिक्षकों के साथ उनके प्रतिरूप बने विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस गतिविधि ने कार्यक्रम को मनोरंजक एवं यादगार बना दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को ’’बैज लगाकर सम्मानित’’ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के ’’डायरेक्टर डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल’’ ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के संस्था संचालक आलोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। विद्यालय के ’’प्राचार्या ने भी अपने संबोधन में’’ शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन के मूल्यों, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त
शिक्षकों को विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उपहार प्राप्त करते हुए शिक्षकों के चेहरे पर खुशी एवं गर्व की झलक दिखाई दी। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए ’’नाश्ते की विशेष व्यवस्था’’ भी की गई थी, जो उनके स्नेह और सम्मान की भावना को दर्शाती रही। साथ ही साथ सत्र् 2025-26 के श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सुमन दुबे, सोनल दुबे एवं गार्गी सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका मनदीप कौर को स्मृति चिन्ह एवं पदोन्नती पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। पूरे समारोह में शिक्षक और विद्यार्थी एक-दूसरे के साथ आत्मीयता एवं खुशी के माहौल में दिखाई दिए। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक की भूमिका निभाना इस बात का सुंदर उदाहरण रहा कि वे अपने शिक्षकों को कितनी गहराई से समझते और उनसे प्रेरणा लेते हैं। समारोह के अंतिम चरण में सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में ’’केक कटिंग’’ की गई। विशेष खेल एवं केक कटिंग के साथ शिक्षक दिवस समारोह का हर्षोल्लासपूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम ने विद्यालय में गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, विश्वास और आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस का यह आयोजन सभी के लिए एक सुखद एवं यादगार अनुभव बन गया।

See also  दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!