Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बुडगहन जंगल में जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार, 10,300 रुपये नकद जब्त

बलौदा पुलिस की कार्रवाई, ताश की 52 पत्ती और बोरा-फट्टी भी जब्त; जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा थाना पुलिस ने बुडगहन जंगल के पास जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 10 हजार 300 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और बोरा-फट्टी जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ खेलने और खिलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बलौदा पुलिस को बुडगहन जंगल के पास जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सत्यप्रकाश पटेल (32 वर्ष), पिता बाबूलाल पटेल, निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा; आनंद कुमार राठौर (29 वर्ष), पिता अरुण कुमार, निवासी पुरानी बस्ती, जांजगीर, थाना जांजगीर; तथा इन्द्रमणी यादव (36 वर्ष), पिता जमुना प्रसाद यादव, निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे तथा जुआ फड़ से कुल 10,300 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और बोरा-फट्टी जब्त की। इसके बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
 
जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई जारी
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, चौकी पंतोरा के प्रशिक्षु उप निरीक्षक अभिलाष सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार तथा आरक्षक अहमद कुर्रे, दिलीप माथुर, भुवनेश्वर पटेल, दीपक कश्यप, रज्जू रात्रे, जयराम बिझवार और अनिल कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  C G BREAKING: 5 IAS अफसरों के प्रभार में फेरबदल.. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!