Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा ज्ञापन, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों के हनन और पक्षपातपूर्ण रवैये पर जताई कड़ी आपत्ति

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण प्रवास के दौरान उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शासन और प्रशासन स्तर पर विपक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ हो रहे पक्षपात, विकास निधि के आबंटन में भेदभाव और दमनात्मक कार्रवाइयों के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

इस शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के साथ-साथ जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर मुख्य रूप से शामिल रहे।

See also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आपातकालीन आईसीयू का किया उद्घाटन, बलरामपुर जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण...

प्रमुख बिंदु और चर्चा का सार:

निधि आबंटन और अधिकारों में मनमानी: जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जांजगीर-चांपा जिले में वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात से ही शासन के मंत्रियों और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा विपक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों—विधायक से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत के सरपंचों तक—के विकास निधि संबंधी अधिकारों में लगातार कटौती और मनमानी की जा रही है।

“तेरा-मेरा” की राजनीति का आरोप: जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से लेकर इस सरकार के आने से पूर्व तक कभी भी विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं किया गया था। वर्तमान शासनकाल में जिले के भीतर प्रशासनिक स्तर पर “तेरा-मेरा” की राजनीति खुलेआम की जा रही है।

Advertisment

जिला पंचायत सदस्यों की गिरफ्तारी/हाउस अरेस्ट की निंदा: प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जिला पंचायत सदस्यों के साथ हुई दमनात्मक कार्रवाई और उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की घटना को लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही करार दिया। इसे जनप्रतिनिधियों की आवाज़ दबाने का प्रयास बताया गया।

See also  जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

मुख्यमंत्री का आश्वासन: कांग्रेस नेताओं की पूरी बात गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मामले की अपने स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने तथा भविष्य में विकास निधि के आबंटन में विपक्षी जनप्रतिनिधियों को भी समान अधिकार व सम्मान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!