Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त सुनील जैन ने लिया जायजा, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सक्ती, 09 सितंबर 2026। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का आज बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त जैन ने हेलीपेड, मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक एवं पत्रकार दीर्घा, अतिथि एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बायो टॉयलेट, बैरिकेटिंग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अतिथियों के आगमन एवं निकासी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

See also  राष्ट्रपति के संबोधन के साथ संसद का बजट सत्र शुरू...

संभागायुक्त जैन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

See also  Suspended : प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज! संयुक्त संचालक ने की कार्रवाई, जाने वजह…

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, हितग्राहियों एवं आमजनों के शामिल होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के. एस. पैंकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!