Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नैला में बच्चों को भेंट की गई भोजन की थालियां

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अर्जुन सिंह क्षत्री द्वारा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नैला में अध्ययनरत बच्चों को भोजन करने के लिए उपहार स्वरूप थालियां भेंट की गईं। इस सराहनीय पहल के माध्यम से उन्होंने बच्चों के प्रति स्नेह, सहयोग एवं सामाजिक दायित्व के निर्वहन का प्रेरणादायक संदेश दिया।

डॉ. अर्जुन सिंह क्षत्री ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना अत्यंत पुनीत कार्य है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

See also  चंगोरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा से प्रारंभ 

इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक जयप्रकाश सिंह एवं शालिनी शर्मा, सुनीता राठौर ने डॉ. अर्जुन सिंह क्षत्री के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में किया गया यह सहयोग निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

इस पहल से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा। डॉ. अर्जुन सिंह क्षत्री का यह प्रयास सामाजिक सेवा, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संपत राठौर, वंदना राठौर उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!