छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
“वोट चोर गद्दी छोड़” के नारों से गूंजा जांजगीर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस का शहीद स्मारक से अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च, कचहरी चौक में पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने जांजगीर में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक से अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र की भाजपा सरकार तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कचहरी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में जनता का मताधिकार सर्वोपरि है, लेकिन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी का कहना है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाओं और कथित अनियमितताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही से बचने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट बताते हुए कहा कि वोट की ताकत कमजोर करना जनता की आवाज को दबाने के समान है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “वोट चोरी, गद्दी छोड़” अभियान के माध्यम से जनता के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी।
विधायक व्यास कश्यप ने कहा—“ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, तभी लोकतंत्र में सुधार का रास्ता खुलेगा।” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस्तीफे का समय आ गया है। उन्होंने कांग्रेस की प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें, SIR प्रक्रिया को रद्द किया जाए तथा देश में मतपत्र (पेपर बैलेट) से मतदान की व्यवस्था बहाल की जाए। विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस का विरोध अभियान जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया में प्रकाशित उन खबरों का उल्लेख किया, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा डिजिटल डेटा से जुड़े कुछ निर्णयों पर कथित असहमतियों की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग को उठाए जा रहे सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की चिंताओं को दूर करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर करता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग देश की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है, इसलिए उसकी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का संदेह लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष जांच हो, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कांग्रेस ने दोहराया कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने से होती है।
इस विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार एवं भगवानदास गढ़वाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, राइस किंग खूंटे, सेवादल जिला संयोजक देव कुमार पांडे, असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ जिला प्रमुख चंद्रप्रकाश ओग्रे भाकू, युवा कांग्रेस नेता आकाश तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से अमन अग्रवाल, दिनेश पांडे, प्रीतम कश्यप, संतोष गढ़वाल बोबई, अनिल चौरसिया, भोलू यादव, दुष्यंत यादव, मनोरमा पाटेकर, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, बरखा वैष्णव, अनिल राठौर, पार्षद अरमान खान, रेखा सोनवान, जगदीश्वरी, रवि सूर्यवंशी, संतोषी राठौर, नर्मदा सूर्यवंशी, बबलू राठौर, युवा कांग्रेस नेता संस्कार राठौर, शशिकांता हंसेलिया, सुशील यादव, बेदी यादव, अतीक कुरैशी, विजय कुशवाहा, सदन खरे, वासु यादव, सावन पाटेकर, चन्द्रसेन राठौर, प्रकाश खरे, पद्माकर कश्यप, मुन्नी रात्रे, सरोजनी वस्त्रकार, श्रीबाई एवं बहतीन सारथी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।



