Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

न्योता भोजन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला टाउन चांपा में एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया

जांजगीर-चांपा। सेवानिवृत्त एसडीओ उत्तम देवांगन एवं रेखा देवांगन द्वारा अपने पूज्य दादा स्व. फिरंगी लाल देवांगन, दादी स्व. कचरा बाई, पिता स्व. पंच राम देवांगन एवं माता स्व. चंदा बाई की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को ‘न्योता भोजन’ कराया गया। साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में कक्षा 5वीं और 8वीं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं 10-10 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधान पाठक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि देवांगन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों के प्रोत्साहन हेतु यह सराहनीय पहल की जाती है।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, नंदकुमार देवांगन, पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार देवांगन, प्राचार्य एम. डी. दीवान, प्राचार्य अपरा दीवान, शिक्षाविद शिव कुमार जायसवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक धनी राम वाद्यक, गीतांजलि परिहार, मिथलेश पांडेय, समाजसेवी चंद्रकांत पटेल, शंकर लाल देवांगन, शिक्षकवृंद रविन्द्र राठौर, राजीव नयन शुक्ला, रामाधार यादव, प्रधान पाठक सत्यभामा जायसवाल, रागिनी चतुर्वेदी एवं सभी प्रिय विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेंद्र जायसवाल ने किया।
उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, देवांगन परिवार की इस निस्वार्थ सेवा व पहल को सराहनीय बताते हुए प्रशंसा की।

See also  BREAKING NEWS:लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी: सूत्र

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!