Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेदांता प्लांट ब्लास्ट अपडेट: मृतकों की संख्या 23 पहुंची, 12 घायलों का इलाज जारी

सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, जबकि 12 घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

पिछले 12 घंटों में मृतकों का आंकड़ा 20 से बढ़कर 23 हो गया। हाल ही में जिन तीन श्रमिकों की मौत हुई, उनमें पश्चिम बंगाल के सुब्रतो जेना, उत्तर प्रदेश के किस्मत अली और एक अन्य श्रमिक शामिल हैं। इस हादसे में अब तक जान गंवाने वालों में 5 श्रमिक छत्तीसगढ़ के और 18 अन्य राज्यों के हैं।

इस मामले में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है, जिसमें पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम हादसे के तकनीकी कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बॉयलर के फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा होने से दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया था। इसी कारण निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और विस्फोट हो गया। फोरेंसिक टीम ने भी अपनी रिपोर्ट में इसे हादसे की मुख्य वजह बताया है।

Advertisment

जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि प्लांट में सुरक्षा मानकों और मशीनों के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई। निगरानी में कमी और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 23 श्रमिकों की जान चली गई।

See also  राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम, शुभ घड़ी आई, साय कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किए श्रीरामलला के दर्शन...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से भी मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

वेदांता प्रबंधन ने भी मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

See also  MP NEWS: हिंदू लड़की लेकर, शादी करने कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, वकीलों ने जमकर पीटा, कहा – लव जिहाद कर रहा था...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!