Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बस्तर-दंतेवाड़ा में दो सड़क हादसे, महिला और युवक की मौत…

बस्तर,13 सितंबर। बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। शुक्रवार (12 सितंबर) को जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। जबकि, दंतेवाड़ा में बारसूर-गीदम मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दबकर मौत हो गई है, दूसरा युवक घायल हुआ है।

वहीं, इस घटना के एक दिन पहले कार-बोलेरो की टक्कर के बाद कार में आग लगने से 2 युवक जिंदा जल गए थे। दरअसल, पहली घटना बस्तर जिले के किलेपाल इलाके की है। जहां शुक्रवार शाम एक महिला स्कूटी से घर जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक के पिछले टायर के नीचे महिला आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। वहीं अब कोडेनार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  मोदी जी की हर गारंटी पूरी कर रही विष्णु देव साय सरकार – अरुण साव, उप मुख्यमंत्री कौशल विकास पखवाड़ा में हुए शामिल, कारीडोंगरी, घानाघाट और दरवाजा में सीसी रोड एवं स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की...

दूसरी घटना दंतेवाड़ा जिले की है। जहां एक ट्रैक्टर में कुछ ग्रामीण सवार होकर बारसूर से गीदम की तरफ आ रहे थे। इसी बीच उपेट के पास टर्निंग प्वाइंट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे गीदम के अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये किस गांव के रहने वाले थे ये अभी स्पष्ट नहीं है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!