Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आज लॉन्च होगी ये धांसू स्मार्टफोन, 6000mAh की मिलेगी बैटरी, जानिए कितनी है कीमत ?

रायपुर ,09 दिसंबर/ POCO C85 5G अगर आप नया फ़ोन लेना चाहते है तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। भारत में आज POCO C85 5G लांच होने वाला है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस होगा।

कब होगा फ़ोन लांच ?

आज 9 दिसंबर को दोपहर 12बजे IST पर POCO C85 5G लांच होगा।

POCO C85 5G जानिए कीमत –

POCO C85 5G की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के बाद कंपनी इसकी पूरी जानकारी देगी। संभावना है कि यह फोन 15 हजार रुपये के बजट में आ सकता है।

Advertisment

POCO C85 5G कलर ऑप्शन्स – (color options)

See also  निगम मंडलों में नियुक्तियां जल्द,CM साय जल्द लेंगे फैसला : अरूण साव...

यह फोन मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च होने के बाद यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट में उपलब्ध होगा।

POCO C85 5G जानिए इसके फीचर्स – (Know its features)

POCO C85 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी।
डिस्प्ले TUV लो ब्लू लाइट, TUV फ्लिकर-फ्री और TUV सर्कैडियन सर्टिफिकेशन के साथ आएगी।

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा।

इस फोन में 8GB तक रैम मिलेगी और साथ 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी होगा।

See also  विश्व क्षय दिवस के अवसर पर संगोष्ठि का हुआ आयोजन, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतो को किया गया प्रमाण पत्र का वितरण...

इस फोन की मोटाई 7.99 MM है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा होगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 की रेटिंग से लैस होगा।

इस फोन में 6,000mAh की बैटरी होगी जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कंपनी 2 बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!