Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जल्द महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढ़ेगी सभी प्लान की कीमतें…

विशेषज्ञों के अनुसार, यह इजाफा पहले अनुमानित नवंबर-दिसंबर से पहले हो सकती है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल प्लान की दरों में 10 से लेकर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। यदि वास्ताव में ऐसा होता है तो यह पिछले छह साल से भी एक और बड़ी बढ़ोतरी होगी। इसका सीधा असर मोबाइल ग्राहकों पर होगा और उन्हें प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए अधिक रकम खर्च करनी होगी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को होगा जो सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं।

आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में ट्राई ने कंपनियों को वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए अलग-अलग सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इस साल जनवरी ने इन्हें बाजार में उतारा था, लेकिन कई कंपनियों ने अपने कॉलिंग वाले प्लान से डाटा हटा दिया था। कुछ कंपनियों ने 365 दिन की वैधता के साथ 1999 रुपये के रिचार्ज पर वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा दी थी। कंपनियों का कहना है कि भारत में मोबाइल दरें दुनिया में सबसे कम हैं और इसमें और सुधार की जरूरत है। कंपनियों का दावा है कि नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए उन्हें मोटे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, इसलिए प्लान की कीमतों में समय-समय पर इजाफा किया जाता है।

See also  धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!