छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सभी प्रकार के दुखों व कष्टों को हरते हैं प्रथम पूज्य गणेश – राजकुमार साहू

सभापति ने सुकली के गणेश पण्डाल पहुँच किये विघ्नहर्ता के दर्शन
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सुकली में गणेश उत्सव की धूम मची हैं, गांव में श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां प्रतिदिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिवस जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू प्रथम पूज्य गणेश जी के दर्शन करने पहुँचे। पंडाल पहुँच श्री साहू विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व गांव की खुशियाली की कामना किये। उपस्थित समिति व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में शुभ कार्यों के आरंभकर्ता, प्रथमपूज्य देवता और विघ्नहर्ता के रूप में है, जो सभी बाधाओं को दूर करते हैं। उनकी पूजा से शिक्षा में सफलता, रोगों से मुक्ति, धन-समृद्धि और जीवन में खुशहाली मिलती है। गणेश जी को रिद्धि (समृद्धि) और सिद्धि (बुद्धि) का दाता माना जाता है और उन्हें सभी प्रकार के दुखों और कष्टों को हरने वाला देवता भी कहा जाता है। इस दौरान पूर्व सरपंच, भोजराम करियारे, नमन सिंह, राकेश सिंह, तरुण राठौर, सौमित्र सिंह, राहुल सिंह, किशोर सिंह, प्रत्येक सिंह, सूर्ययाशु सिंह, प्रशांत सिंह युवराज सिंह, रुद्र प्रताप,अरुण सिंह, विक्कु राठौर, शानु सिंह, हंसु सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।



