Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गांव की सड़क पर दो सांडों की आपसी लड़ाई के दौरान 35 वर्षीय महिला की उखड़ी सांस…

गरियाबंद। ज़िले के मैनपुर ब्लॉक के सारनाबहाल गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की सड़क पर दो सांडों की आपसी लड़ाई के दौरान 35 वर्षीय महिला पीलाबुड़ू को एक सांड ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे से गुजर रही थी तभी लड़ते हुए एक सांड ने उसे अचानक निशाना बना लिया। सांड ने महिला पर पेट और सीने में जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  CG NEWS : सदन में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा,धरमलाल कौशिक ने मंत्री को घेरा, भाजपा विधायक ने राशन-कार्ड गड़बड़ी पर खाद्य-मंत्री को घेरा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!