Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sophia Qureshi Husband: कौन हैं सोफिया कुरैशी के पति? मिलिए उस शख्स से जिसने कर्नल का दिल चुराया, किसी फिल्म से कम नहीं दोनों की प्रेम कहानी

Colonel Sophia Qureshi Husband: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की थी। प्रेस ब्रीफिंग दो महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की थी। इसके बाद दोनों महिला अधिकारी सोशल मीडिया सनसनी बन गई। सोशल मीडिया पर इनके के इमजे और फोटो वायरल और शेयर होने लगे। हर दोनों महिला अधिकारियों के हौंसले को सलाम करते हुए जमकर तारीफ की। सोफिया कुरैशी तो गूगल पर ट्रेंड करने लगी। हर कोई इनकी फैमली और इनके बारे में सर्च करने लगे। लोग गूगल पर सोफिया कुरैशी के पति और परिवार के बारे में सर्च करने लगा।

आज हम आपको देश की रक्षा में अपनी जान की बाज लगाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के पति के बार में बता रहे हैं। सोफिया कुरैशी ने लव मैरिज की है। उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी से कम नहीं है। तो, आइए आगे के जवाबों पर एक नज़र डालते हैंः-

See also  जिला पुलिस जांजगीर द्वारा  मनाया जा रहा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह,  जिले में 15 जनवरी 24 से 15 फरवरी 24 तक यातायात माह का किया जा रहा आयोजन...

वहीं सोफिया कुरैशी की शादी कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी से हुई है। ताजुद्दीन कर्नाटक के बेगम जिले के गोकक तालुक के कोन्नूर गांव के मूल निवासी हैं। सोफिया और ताजुद्दीन भारतीय सेना में सेवा करते समय एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में शादी कर ली। फिलहाल सोफिया कुरैशी के पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी झांसी में कर्नल के पद पर तैनात हैं, जबकि सोफिया खुद जम्मू में कर्नल के पद पर तैनात हैं।

Advertisment

सोफिया कुरैशी 18 देशों के युद्ध अभ्यास में भारतीय दल की कमांडिंग ऑफिसर थीं।
कर्नल सोफिया कुरैशी के पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में अफसर है। मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री इंडियन आर्मी की एक ऐसी पैदल सेना होती है जो युद्ध के मैदान में गति और ताकत के लिए वाहनों का इस्तेमाल करती है।

See also  स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

सोफिया कुरैशी की यह तस्वीर उस समय की है जब वह झांसी में कैप्टन के पद पर तैनात थीं। यहीं पर उन्हें मेजर रैंक पर पदोन्नत किया गया था।
कपल के दो बच्चे भी

कर्नल कुरैशी ने ताजुद्दीन बागेवाड़ी के साथ लव मैरिज की है। दोनों की शादी 2005 में हुई थी और इस कपल का एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा भी भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहता है और इंडियन एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है। वहीं उनकी बेटी भी आर्मी से जुड़ना चाहती है।

अपने परिवार तीसरी पीढ़ी, जो सेना अधिकारी हैं

बात करें कर्नल सोफिया कुरैशी की तो इनका जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था। वह अपने परिवार तीसरी पीढ़ी की सेना अधिकारी हैं। उनके पिता और दादा भी इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी केन्द्रीय विद्यालय, EME से पढ़ाई की और इसके बाद महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। कर्नल सोफिया कुरैशी अभी सिग्नल कोर में एक अधिकारी हैं और एक टीम को लीड कर रही हैं।

See also  जिसने करियर बर्बाद करने का लगाया आरोप, उसी ने अब CSK से खिलवाड़ करने को लेकर धोनी पर साधा निशाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!