Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बेगलेस डे पर संस्कृत प्रश्नोत्तरी, इंग्लिश रीडिंग, घटाव प्रतियोगिता के साथ शीतलहर से बचाव का आयोजन…

जांजगीर-बलौदा। सुरक्षित शनिवार बेगलेस डे पर जनपद प्राथमिक शाला चारपारा मे बच्चों को शीतलहर से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कक्षा पांचवी के बच्चों के लिए संस्कृत प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, जिसमे सुनैना ने सभी प्रश्नों के जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी मे गणित विषय पर घटाव प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे गणेश पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया गया। कक्षा तीसरी मे इंग्लिश रीडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे आदित्य भैना ने पूरे पाठय् वस्तु को सही सही रीड कर पहला स्थान प्राप्त किया।
इस आयोजन मे शैक्षिक समन्व्यक पुनिदास महंत, प्रधान पाठक नरेश गुरूद्वान, शिक्षक सुरेश महंत, मनोज घृतलहरे, पुरुषोत्तम कश्यप, राजेंद्र थवाईत, सुप्रिया महिलाने, गणेश कुर्रे,डी एड प्रशिक्षार्थी  सारिका शांडिल्य, रीना मेरावी, प्रीति चंद्राकर, राम सिंह व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
शीतलहर से बचाव के उपाय पुनिदास महंत, गणेश कुर्रे, राजेंद्र, पुरुषोत्तम कश्यप,सुप्रिया    महिलाने,सारिका, रीना, प्रीति नरेश गुरूद्वान ने विस्तार से बताया। प्रतियोगिता का संचालन प्रधान पाठक नरेश गुरूद्वान ने किया। सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

See also  BIG BREAKING:हाथी के हमले में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!