Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, ‘X’ पर पार किया 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा…

PM Modi X Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। उन्होंने एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी पर ट्वीट कर लिखा कि इस माध्यम पर आकर बहुत खुश हूं।

भारतीय राजनेताओं में नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और दुबई के शेख मोहम्मद भी पीछे हैं।

तीन सालों में पीएम मोदी के एक्स पर 30 मिलियन नए यूजर्स जुड़े हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi X Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में नया कीर्तिमान रच दिया है। वह एक्स हैंडल पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लीडर बन गए हैं।

भारतीय राजनेताओं में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पीएम मोदी के एक्स पर विभिन्न भारतीय राजनेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर हैं।

Advertisment

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 और शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

See also  RBI NEWS : RBI की सख्ती से बदली तस्वीर, 12 साल में सबसे बड़ी उछाल

विदेशी हस्तियों को भी मोदी ने पीछे छोड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 38.1 मिलियन, दुबई के शासक एचएच शेख मोहम्मद 11.2 मिलियन और पोप फ्रांसिस 18.5 मिलियन फॉलोअर्स सहित वर्ल्ड के लीडर्स से आगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कुछ एथलीटों जैसे विराट कोहली 64.1 मिलियन, ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर 63.6 मिलियन और यूएएस बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स 52.9 मिलियन से अधिक है। वहीं, मशहूर हस्तियां टेलर स्विफ्ट 95.3 मिलियन, लेडी गागा 83.1 मिलियन और किम कार्दशियन 75.2 मिलियन फॉलोअर्स से भी भारतीय पीएम आगे हैं।

इंस्टाग्राम पर 91 मिलियन फॉलोअर
पिछले तीन सालों में पीएम नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर करीब 30 मिलियन यूजर्स की वृद्धि देखी गई है। उनका प्रभाव यूट्यूब और इंस्टाग्राम तक फैला हुआ है। जहां उनके क्रमशः 25 मिलियन सब्सक्राइबर और 91 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

See also  भारत से हारते ही स्टीव स्मिथ ने किया संन्यास का ऐलान, अब खेलेंगे सिर्फ ये फॉर्मेट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!