Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी 

रायपुर : राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में हुई करीब 90 लाख रुपए की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक आदतन चोर बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों से कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है।

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है, जब दो नकाबपोश बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे और कटर से ताला काटकर अंदर घुस गए। दोनों करीब आधे घंटे तक दुकान में रहे और सिर्फ सोने के जेवर लेकर फरार हो गए, जबकि चांदी और अन्य सामान को नहीं छुआ गया।

See also  Krishna Janmashtami 2025: इस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी, यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त

रविवार को दुकान बंद रहने के कारण चोरी का पता नहीं चल सका, लेकिन सोमवार सुबह दुकान खुलते ही वारदात का खुलासा हुआ और इलाके में हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते नजर आए।

मामले की जांच के दौरान फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया। डॉग दुकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांधी नगर–काली नगर रोड तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात एक आरोपी को कालीनगर इलाके से पकड़ लिया।

Advertisment

पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और काली माता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, जिससे शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है।

See also  पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को मिल रही राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!