Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Janjgir News: शराब पीने के बाद BSP पार्षद समेत दो की मौत, दो अन्य की तबीयत बिगड़ी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में चार दोस्तों की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतकों में नगर पंचायत पामगढ़ के BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

चार दोस्तों ने एक साथ पी थी शराब

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्तों ने पामगढ़ के पुराने अस्पताल परिसर में एक साथ शराब पी थी। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

See also  प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का किया निरीक्षण, निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश...

इलाज के दौरान दो लोगों की मौत

राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे को पहले पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान राम खिलावन जांगड़े ने सिम्स में दम तोड़ दिया, जबकि जोहित खरे की मौत अपोलो अस्पताल में हो गई। वहीं, शराब पीने वाले अन्य दो युवकों का पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

Advertisment

शराब में जहरीले पदार्थ की आशंका, जांच जारी

घटना के बाद शराब में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

See also  डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में हुआ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!