Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026: सर्दी, गर्मी हो या बरसात, 45 मिनट रोज… वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा क्रिकेटरों को मनीष पांडे की ये बात सुननी चाहिए

नई दिल्ली, 21 मई : Manish Pandey: मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR की जीत के हीरो बने मनीष पांडे ने एक बड़े ही काम की बात की है. उनकी ये बात फील्डिंग से जुड़ी रही. IPL 2026 में मनीष पांडे की चर्चा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तक भले ही बल्लेबाजी को लेकर नहीं हुई. मगर फील्डिंग को लेकर वो छाए रहे थे. 13 मई को RCB के खिलाफ मुकाबले में टिम डेविड का लपका उनका कैच तो सीजन बेस्ट कैच में से एक माना जा रहा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने रिकल्टन का एक जबरदस्त कैच पकड़ा. ऐसे में हर्षा भोगले ने 36-37 की उम्र में भी उनसे उनकी चुस्त और फर्तीली फील्डिंग का राज पूछ ही लिया. इस पर मनीष पांडे ने जो कहा उसे वैभव सूर्यवंशी जैसे सारे युवा क्रिकेटरों को सुनना चाहिए.

See also  अपने ही पत्नी को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

मनीष पांडे ने खोला 45 मिनट वाला राज
KKR vs MI के मुकाबले के बाद हर्षा भोगले ने मनीष पांडे से सवाल किया कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भले ही बैटिंग के लिए मिला हो. लेकिन क्या वो बता सकते हैं कि इतने बेहतरीन कैच कैसे पकड़ते हैं? इस पर मनीष पांडे ने जो बताया वो उनके डेडिकेशन की मिसाल पेश करता है. मनीष पांडे ने कहा कि वो रोज 1 घंटे बैटिंग और 45 मिनट फील्डिंग की प्रैक्टिस करते हैं. पांडे जी के मुताबिक, बगैर इसकी परवाह किए कि सर्दी है, गर्मी या फिर बरसात, 45 मिनट की फील्डिंग प्रैक्टिस मस्ट है.

See also  C.G News : रायपुर रेलवे स्टेशन के कैफे में बवाल! लड़कियों को फ्लाइंग किस और अश्लील हरकतों का विरोध करने पर किया हमला

मनीष पांडे क्यों करते हैं 45 मिनट की फील्डिंग प्रैक्टिस?
मनीष पांडे ने 45 मिनट तक फील्डिंग करने के पीछे अपनी वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि वो गेंदबाजी से टीम को अपना योगदान नहीं देते. ऐसे में बल्लेबाजी के अलावा वो अपना सारा फोकस फील्डिंग में झोंकते हैं, ताकि इसके जरिए योगदान दे सकें.

मनीष पांडे ने IPL 2026 में अब तक खेले 5 मैचों में 3 कैच पकड़े हैं. वो IPL के बेस्ट फील्डर्स में से एक है और ये छवि यूं ही नहीं बनी बल्कि उसके पीछे रोज 45 मिनट की कड़ी मेहनत है.

वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा क्रिकेटरों को सुननी चाहिए मनीष पांडे की बात
मनीष पांडे ने KKR vs MI मैच के बाद फील्डिंग को लेकर जो कहा उसे वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते युवा क्रिकेटरों को यकीनन सुनना चाहिए. वैभव सूर्यवंशी हाल ही में अपनी खराब फील्डिंग को लेकर चर्चा में रहे थे. उनके कैच ना पकड़ने को लेकर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए थे. IPL 2026 में खेले 13 मैचों में अब तक वैभव सूर्यवंशी के नाम एक भी कैच नहीं. इसकी एक वजह ये भी है कि वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ज्यादातर मैचों में राजस्थान की ओर से उतरे हैं. लेकिन, अगर वो मनीष पांडे जैसे 45 मिनट की फील्डिंग प्रैक्टिस पर फोकस करते हैं तो भविष्य में उनके लिए अच्छा हो सकता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!