Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नौकरी से निकाल देने के नाम पर, महिला कर्मचारी से की अभद्रता, महिला कर्मचारि ने डभरा थाने में कराया रिपोर्ट दर्ज…

सक्ति-डभरा। नगर पंचायत डभरा में महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाल देने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करने वाले पार्षद पति के विरुद्ध महिला कर्मी ने डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा से ताजा मामला सामने आया है, जहां नगर पंचायत कार्यालय के राजस्व शाखा में कार्यरत महिला कर्मी से पार्षद पति व प्लेसमेंट कर्मचारी रमेश बंजारे द्वारा बार-बार फोन पर धमकी देते हुए, नौकरी से निकाल देने की बात करता था। अपने साथ  शारीरिक संबंध बनाने की बात कहते हुए अश्लिल बाते भी बोलता था महिला कर्मी ने अन्य सहकर्मियों को इस घटना के बारे मे बताया था।
पूर्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से भी इस घटना की शिकायत की गई थी परंतु किसी ने जब उसकी फरियाद नहीं सुनी तो महिला कर्मी ने बुधवार को डभरा थाना पहुंचकर नगर पंचायत डभरा के वार्ड नंबर 14 के पार्षद पति रमेश बंजारे के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील बातें कहने का रिपोर्ट दर्ज कराया है। वही जब इस संबंध में डभरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से हमने बात की तब उनके द्वारा घटना से इनकार करते हुए मामले की जानकारी नहीं है ,कहते हुए टालमटोल करते नजर आए।

See also  कोरबा में एक पहाड़ी कोरवा व एक अन्य किशोरी की मौत का कारण बुखार और पीलिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!