Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं, तो वो घबरा क्यों रहे : शाजिया इल्मी…

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बुधवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा, केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं, तो वो घबरा क्यों रहे हैं। दरअसल, भाजपा प्रवक्ता मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पर मनी लॉन्ड्रिंग के केस पर प्रतिक्रिया दे रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि जब वे जेल में थे, तो बेल मांगने के दौरान कहते थे कि कुछ नहीं मिला। कानून की अवहेलना बताते थे। कहते थे कानून का इस्तेमाल सही से नहीं हो रहा है। कहते थे कि चार्जशीट नहीं फाइल की जा रही है। हालांकि, अदालत ने मामले का संज्ञान लिया था और जांच की जा रही थी, लेकिन अब जब चार्जशीट दाखिल किया जा रहा है, तो उन्हें मुश्किल आ रही है। मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि अगर वह कट्टर ईमानदार हैं, तो केस लड़ें और जीतें और बेईमान हैं, जैसे कि पूरी दिल्ली ही जान चुकी है, तो घबरा क्यों रहे हैं। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। जांच एजेंसी अपना काम करेंगी।

See also  शहर की सड़कें कुछ माह में ही उखड़ी,उद्योग मंत्री ने जल्द मरम्मत और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने कमिश्नर को लिखा पत्र, मंत्री ने लिखा सड़क उखड़ने और उड़ते धूल से आम लोग हो रहे परेशान, तत्काल उठाएं कदम...

भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ‘हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, राहुल गांधी का दुर्भाग्यपूर्ण बयान उनकी मानसिकता, उनकी समझ के स्तर और संविधान के बारे में उनके विचारों को दर्शाता है।

कांग्रेस द्वारा पार्टी मुख्‍यालय का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखे जाने पर शाजिया इल्मी ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है कांग्रेस पार्टी। बिल्डिंग का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर दिखा दिया है कि यह पार्टी परिवारवाद में विश्वास रखती है, लोकतंत्र में नहीं।

See also  सिर्फ 3 दिन में वेस्टइंडीज का खेल खत्म! न्यूजीलैंड ने बुरी तरह धोया, 9 विकेट से जीता मैच

यह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर सिर्फ घड़ियालू आंसू बहा सकते हैं। नरसिम्हा राव के प्रत‍ि उनके मन में कोई भी सम्मान नहीं है। अगर किसी को सम्मान मिलता है, तो वह सिर्फ नेहरू गांधी परिवार को म‍ि‍लता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!