Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ICAI Raipur Conference : रायपुर में CA महाकुंभ “आरोहण” का आगाज: बैंक ऑडिट के बदलते स्वरूप और AI की भूमिका पर मंथन; देशभर से जुटे 1500 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स

रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़ और कोरबा शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “आरोहण: एलिवेटिंग स्टैंडर्ड्स ऑफ बैंक ऑडिट” का भव्य आयोजन आज वीआईपी चौक स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में देशभर के 1500 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (CAs) ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक बैंकिंग परिदृश्य में ऑडिट की गुणवत्ता, पारदर्शिता और बदलते नियामक नियमों के प्रति प्रोफेशनल सदस्यों को जागरूक करना है।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सीए प्रोफेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलनों से पेशेवरों को आरबीआई की नई गाइडलाइन्स और आधुनिक टूल्स की जानकारी मिलती है, जो उनके प्रोफेशनल ग्रोथ और देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि ऑडिटिंग की सही तकनीक से बैंकिंग प्रक्रियाओं में जटिलताओं को कम किया जा सकता है।

See also  CG NEWS : नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो में आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी…

विशिष्ट अतिथि दिवाकर पी. सिंह (जीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा) ने बैंकिंग प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए मजबूत ऑडिटिंग और प्रभावी जोखिम प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल बैंकिंग के खतरों और ऑडिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने IRAC नियमों, एसेट क्लासिफिकेशन और एनपीए (NPA) नियंत्रण पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने एआई (AI) और सीबीएस (CBS) ऑडिट के महत्व को रेखांकित किया। डी. प्रेमनाथ ने बताया कि कैसे एआई टूल्स बड़े डेटा का विश्लेषण कर फ्रॉड पैटर्न और रिस्क एरियाज को पहचानने में मदद करते हैं, जिससे ऑडिट की सटीकता बढ़ती है। वहीं, अभय छाजेड़ ने दस्तावेजीकरण (Documentation) की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि सही दस्तावेज ही ऑडिट की विश्वसनीयता का आधार होते हैं।

See also  SAD NEWS: कैंसर से जंग हार गई 44 साल की असम की फेमस सिंगर गायत्री हजारिका…

इस कार्यक्रम में रायपुर आईसीएआई मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा, वाइस चेयरमैन सीए रवि जैन, सेक्रेटरी सीए ऋषिकेश यादव, कोषाध्यक्ष सीए शीतल काला, सिकासा चेयरमैन सीए संस्कार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए विकास गोलछा, कार्यकारिणी सदस्य सीए आयुषि अग्रवाल , एक्स ऑफिसियो सीए पंकज शाह शामिल थे।

Advertisment

रायपुर शाखा की चेयरपर्सन रश्मि वर्मा ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सचिव ऋषिकेश यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आईसीएआई की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, पूर्व अध्यक्ष और देशभर से आए प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटीएसए (ITSA) हॉस्पिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री राम ज्वेलर्स और टैक्समैन का विशेष सहयोग रहा।

See also  आई पी एल में सट्टा खेलाने वाले 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!