Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Gold-Silver Rate: चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी, 2.20 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत, सोने में भी उछाल

नई दिल्ली। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कमोडिटी बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा चांदी लगातार दूसरे कारोबारी दिन मजबूत हुई और इसकी कीमत 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। हालांकि, इस तेजी के बावजूद चांदी अब भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 2 लाख रुपये सस्ती है। वहीं, सोने की कीमतों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।

 चांदी 2.20 लाख रुपये के पार

एमसीएक्स पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली वायदा चांदी सोमवार को 2,18,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें तेज उछाल आया और कीमत बढ़कर 2,20,782 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। कई दिनों की गिरावट के बाद चांदी में लगातार दूसरे दिन मजबूती दर्ज की गई है।

See also  जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथ में बैट, बदलते बस्तर की खुशनुमा तस्वीर

रिकॉर्ड हाई से अब भी करीब 2 लाख रुपये सस्ती

मौजूदा तेजी के बावजूद चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रही है। इस वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह में एमसीएक्स पर वायदा चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंची थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। मौजूदा भाव की तुलना में चांदी अभी भी 1,99,266 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती है।

Advertisment

 सोने की कीमत में भी बढ़त

मंगलवार को एमसीएक्स पर 5 अगस्त एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में भी तेजी रही। सोमवार को यह 1,41,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार की शुरुआत में इसकी कीमत बढ़कर लगभग 1,42,390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

See also  ग्राम कन्हाईबंद और पाली की जनता से लोकेश राठौर ने मांगा समर्थन, रैली में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल,  घर- घर जाकर लोगों से बल्ब छाप में मुंहर लगाने कहा...

 दो दिनों में कितना बढ़ा सोना और चांदी?

पिछले दो कारोबारी दिनों में दोनों कीमती धातुओं में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 1,40,906 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके मुकाबले अब तक इसमें 1,484 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त आ चुकी है। वहीं, शुक्रवार को 2,16,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी अब तक 4,379 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है। नोट: सोना, चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश करने से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!