Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दुर्ग SP ने मृत आरक्षक के परिजनों को दिया 1 करोड़ का चेक

Durg. दुर्ग। सड़क दुर्घटना में असामयिक रूप से दिवंगत हुए पुलिस आरक्षक उपेन्द्र कुमार तिवारी (आरक्षक क्र. 1724) के परिजनों को पुलिस सैलेरी पैकेज (P.S.P.) दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया। यह राशि उनकी नामिनी व माताजी चंद्रकांति तिवारी को सौंपी गई। गुरुवार, 20 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में आयोजित एक समारोह में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय अग्रवाल (सेक्टर-1, भिलाई) एवं गंजपारा शाखा, दुर्ग के शाखा प्रबंधक राहुल मोदी की उपस्थिति में चेक सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि आरक्षक उपेन्द्र तिवारी की दिनांक 26 दिसंबर 2024 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

See also  सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी : पुलिस और प्रसासन की टीम ने किया डेंजर जोन का संयुक्त निरीक्षण

वे दुर्ग जिले के पुलिस बल में कार्यरत थे। पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के तहत यह प्रावधान है कि ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत होने पर पुलिसकर्मी के परिजनों को अधिकतम 1 करोड़ रुपये का दावा मिल सकता है। एसबीआई के पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता अथवा आंशिक विकलांगता की स्थिति में अलग-अलग स्तर पर क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाती है। यह योजना पुलिसकर्मियों के सामाजिक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है। इस अवसर पर एसएसपी दुर्ग ने दिवंगत आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवाभाव को स्मरण किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

See also  फायरब्रांड नेता प्रशांत सिंह ठाकुर को मिली रायगढ़ की कमान, ओपी चौधरी के प्रभारी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!