Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दुर्ग पुलिस का बड़ा खुलासा: शराब दुकान के अंदर ही चल रहा था तस्करी का खेल! सेल्समैन बने गिरोह के ‘गुप्त साथी’, पुलिस ने 3 और को दबोचा

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए शराब दुकान के तीन सेल्समैन को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस 28 पेटी देशी मदिरा, एक टाटा सफारी और 5 आरोपियों को पकड़ चुकी थी।

मामला तब सामने आया जब 29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि नंदिनी–खुंदिनी मार्ग पर स्थित पत्थर खदान के पास सफारी कार (CG 04 HD 7843) में भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही है। घेराबंदी कर वाहन रोका गया तो उसमें 28 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई। मौके से
➡️ नरेश कुर्रे
➡️ लवकेश उर्फ बबलू
➡️ आर्यन कुमार लहरे
➡️ प्रभू बारले
को गिरफ्तार किया गया।

See also  एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन के साथ 01 अंतर्राज्यीय एवं 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही...

इसके बाद मैनेजर हितेश सय्यान और विचित्र दास मानिकपुरी को भी जेल भेजा गया।

जांच में बड़ा खुलासा: दुकान के सेल्समैन ही थे सप्लाई चेन के ‘मुख्य खिलाड़ी’
विवेचना के दौरान पुलिस को नंदिनी–खुंदिनी स्थित शासकीय देशी शराब दुकान के तीन सेल्समैन—
✔ नारायण जोगी (41)
✔ अमरजीत महतो (26)
✔ नितेश साहू (23)
की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

जांच में सामने आया कि ये तीनों सेल्समैन अवैध शराब तस्करी के तंत्र में अहम भूमिका निभा रहे थे। दुकान से शराब को बाहर निकालकर तस्करों तक पहुंचाना ही इनका मुख्य काम था।

Advertisment

साक्ष्यों की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों को 1 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  Union Budget 2026 Summary : विकसित भारत 2047 का रोडमैप: बजट 2026 में मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!