Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पहुंचविहीन ग्रामों के लिए ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर….

पहुंचविहीन ग्रामों के लिए ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर

टेली कॉन्फ्रेसिंग द्वारा मरीजों से परामर्श कर किया जायेगा ईलाज

रायपुर। केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशासन की नवीन पहल ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’ का शुभारंभ किया। इस पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के बड़ेराजपुर एवं फरसगांव विकासखण्डों के पहुंचविहीन ग्रामों में चिकित्सा सुविधाएँ टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना और कॉल सेंटर में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जायेगी। कॉल सेंटर से कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जायेगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जायेगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल लाकर उपचार भी किया जायेगा।

See also  मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले को 145 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, डभरा में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री...

जिले में दूरस्थ इलाकों में उपचार हेतु हाट बाजार क्लिनिक योजना पहले ही सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। ऐसे में डॉक्टर तुमचो दुआर द्वारा जिले के पहुंच विहीन ग्रामों में भी सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा टेली मेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के सफल होने पर अन्य विकासखण्डों में भी योजना का प्रसार किया जायेगा। यह योजना शासन की सबके लिए समान न्याय, समान सुविधाओं की पहल पर आधारित है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!