Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश में हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरवार की रात भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कवर्धा, बलौदाबजार, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

See also  शुभमन गिल को एक टेस्ट मैच खेलने के मिलते हैं कितने पैसे? 5 साल में 300% का हुआ इजाफा

मौसम विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के साथ ही आंधी-तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही बारिश के साथ बिजली गिरने की सभी संभावना जताई गई है। खराब मौसम के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जानें की सलाह दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!