Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: लिव इन में रहने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के लिली चौक स्थित मकान में युवती का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार युवती के साथ लिव इन में रहने वाला युवक बागेश्वर धाम गया हुआ है।

मृतका आरती हनोतवाल (23) कृष्णा साहू के साथ कुछ महीनों से लिली चौक पर किराये के मकान में रहती थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने घर पर युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका के स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं दूसरी बागेश्वर धाम गए युवक कृष्ण साहू का नंबर लगातार बंद आ रहा है। पुलिस की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

See also  स्वामी आत्मानंद संविदा भर्ती : 80 फीसदी आवेदक अपात्र, अपनो को रेवड़ी बांटने की तैयारी, दावा आपत्ति के लिए दिया कम समय, सीधे लेकर निराकरण के बजाय डाक से मंगाया दावा आपत्ति आवेदन, की गई शिकायत....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!