Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : हाय रानी-हल्लो रानी’ गाने पर पत्नी संग नाचे कॉन्स्टेबल, वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल का वर्दी में डांस करते वीडियो सामने आया है। मस्तुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल देवानंद ने ‘हाय रानी, हलो रानी’ संबलपुरी गाने पर पत्नी के साथ डांस करते हुए रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

आरक्षक देवानंद कैवर्त्य मस्तुरी थाने में पदस्थ है। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नी जे साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वर्दी में डांस करते वीडियो सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने जानकारी जुटाई, आदेश जारी कर देवानंद को लाइन अटैच कर दिया।

See also  मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर और एसपी ने पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण, सभी को आवश्यकता अनुरूप समुचित मात्रा में पेट्रोल डीजल देने के दिए निर्देश...

SSP ने कहा – अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है, पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है, यूनिफॉर्म गर्व का प्रतीक है। उसको पहन कर निजी ख्वाइशें और इस तरह की हरकतें कोई नहीं कर सकता।

Advertisment

इस तरह से वर्दी में डांस और रील बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षक देवानंद ने पुलिस यूनिफॉर्म का दुरुपयोग किया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!