Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

धमतरी। जिले में प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक-युवती मंगलवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे, जिनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ में दोनों की फांसी से लटकती हुई लाश मिली है। पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

सिहावा थाना क्षेत्र के महुआबहार गांव के बाहर खेत में आज सुबह ग्रामीणों ने युवक–युवती की लाश देखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। युवती की शिनाख्त महुआबहार गांव की ही दसवीं में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान गेंदाभर्री गांव निवासी 20 वर्षीय युवक मानेस मरकाम के रूप में हुई है।

See also  सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की दोटूक: चुनाव आयुक्तों के चयन पैनल में जज का होना जरूरी नहीं, संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं

नाबालिग के पिता का है खेत

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों कल शाम से अपने घरों से लापता थे। फिर आज दोनों की लाश फांसी पर लटकती मिली। खास बात यह है कि जिस खेत के आम के पेड़ में दोनों ने आत्महत्या की वह खेत नाबालिग के पिता का है। प्रेमी युगल की आत्महत्या के मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!