Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: कोरबा में बड़ा हादसा! मशीन साफ करते वक्त महिला मजदूर की मौत, मुआवजे के बाद उठाया गया शव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए फैक्ट्री हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परिवार का सहारा बनी एक महिला मजदूर की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। यह पूरा मामला कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक राखड़ ईंट फैक्ट्री का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में काम के दौरान महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय बिछनी बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला फैक्ट्री में मशीन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान चालू मशीन का लीवर अचानक नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  छत्तीसगढ़: उफनते नाले में बही कार, 3 लोगों ने तैरकर बचाई जान…

लंबे समय बाद काम पर लौटी थी महिला
ग्रामीणों के अनुसार, मृतिका काफी समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी। फैक्ट्री में उस समय चार से पांच मजदूर मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद मजदूर भी घबरा गए। इस कोरबा मजदूर हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

मासूम बेटे के सिर से उठा मां का साया
मृतिका का एक नाबालिग बेटा है। महिला की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों का कहना है कि बिछनी बाई परिवार चलाने के लिए मजदूरी करने फैक्ट्री पहुंची थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में हर आंख नम नजर आई।

See also  कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई...

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। लोगों ने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए।

Advertisment

चार घंटे तक चला हंगामा
करीब चार घंटे तक फैक्ट्री परिसर में प्रदर्शन और बातचीत का दौर चलता रहा। इसके बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी।सूत्रों के अनुसार मृतिका के परिवार को मुआवजा देने पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

See also  सक्ती में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पटरी पर पड़ा रहा शव..ऊपर से गुजरती रही ट्रेन…4 घंटे बाद RPF ने हटाया

फैक्ट्री सुरक्षा पर उठे सवाल
इस औद्योगिक हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीन चालू होने के दौरान सफाई कार्य करवाना बड़ी लापरवाही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि हादसा लापरवाही से हुआ या सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!