Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : सक्ती में पुलिस टीम पर हमला: 5 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

सक्ती। सक्ती जिले के फोगरम गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक दर्जन से अधिक आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में 17 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई, जब एक कार की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने भीड़ का फायदा उठाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

See also  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18 वां किस्त की राशि हस्तांतरण वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किया गया...

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और शासकीय कर्मचारी पर हमला जैसी गंभीर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!