Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Accident News : सडक़ हादसे में बेटे संग बाइक पर सवार महिला की मौत…

राजनांदगांव। मंगलवार सुबह राजनांदगांव शहर के चिखली रोड पर सडक़ हादसे में बेटे संग बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा जख्मी हुआ है। मृतिका चिखली-शांतिनगर के भाजपा पार्षद सुनील साहू की मां थी, वहीं घायल युवक पार्षद का भाई बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के आसपास चिखली की ओर से बाइक पर सवार होकर लीलाबाई साहू अपने बेटे के साथ शहर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान फ्लाई ओवर के पास ही एक मिक्सर मशीन भी शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार मिक्सर मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में लीलाबाई को गंभीर चोट पहुंची और उसकी मौत हो गई, वहीं बाइक सवार युवक को भी चोट पहुंची है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर चिखली रोड पर हुए सडक़ हादसे के बाद लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी और रास्ता जाम होने के हालात बन गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया और आवागमन को सुगम बनाया।

See also  हॉट सीट कुनकुरी :"माहौल" के अंदर का माहौल" जानिए , काँग्रेस में दावेदारों के टोटे पड़े तो भाजपा में आई दावेदारों की बाढ़ लेकिन अंदर की बात कुछ और है ,पढिये पूरी खबर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!