Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG NEWS : बॉलीवुड एक्टर चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया ड्रग्स के साथ, बैग में मिला 35 करोड़ का कोकीन

डेस्क। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक बॉलीवुड एक्टर को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। कस्टम पुलिस ने एक्टर को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। उसके पास 3.5 किलोग्राम कोकीन मिली है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये हो सकती है।

चेन्नई कस्टम और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सोमवार को ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान एक्टर को पकड़ा है। कस्टम ऑफिसरों ने एक्टर के नाम का खुलासा करने से साफ मना किया है।

बैग में मिले ड्रग्स

आरोपी एक्टर ने रविवार की सुबह सिंगापुर से चेन्नई की फ्लाइट पकड़ी थी। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक्टर को चन्नई एयरपोर्ट पर धर दबोचा। छानबीन के दौरान एक्टर के पास 3.5 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया।

See also  ग्राम पंचायत तुषार में 16 लाख के तटबंध निर्माण में भारी भ्रष्टाचार उजागर, मनरेगा कार्य में गड़बड़ी के आरोप

कई बड़ी फिल्मों में किया काम

Advertisment

ड्रग्स तस्करी में पकड़ा गया बॉलीवुड एक्टर कई बड़ी फिल्मों में साइड रोल निभा चुका है। बड़े पर्दे की सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उसने अहम भूमिका निभाई है। चेन्नई एयरपोर्ट पर जब पुलिस ने एक्टर की तलाशी ली, तो उसके बैग में प्लास्टिक के पाउच मिले, जिनमें सफेद रंग का पाउडर भरा था।

कंबोडिया से सिंगापुर के रास्ते आया चेन्नई

पुलिस के द्वारा ड्रग टेस्ट करने पर पता चला कि पाउच में कोकीन था। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक्टर को हिरासत में ले लिया है। एक्टर का कहना है कि वो कंबोडिया से सिंगापुर के रास्ते चेन्नई पहुंचा था।

See also  BIG BREAKING :चाचा ने दी भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाला…

एक्टर का दावा है कि कंबोडिया में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे ड्रग्स वाला ट्रॉली बैग देते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर वापस लेने की बात कही थी। पुलिस को शक है कि ड्रग्स को चेन्नई से मुंबई और दिल्ली पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!