जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 23 फरवरी 2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी सुनिल कुमार उम्र 30 साल निवासी कोटगढ़ थाना अकलतरा के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब, थाना जांजगीर क्षेत्र में आरोपी संजय राठौर उम्र 36 साल निवासी धाराशिव मोड़ खोखरा थाना जांजगीर के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटर सायकल, थाना बलौदा क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र नामदेव उम्र 21 साल निवासी पहरिया थाना बलौदा के कब्जे से 68 पाव देशी प्लेन शराब, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में आरोपी अजय सिन्हा उम्र 28 साल निवासी अम्बेडकर चौक अकलतरा के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी विजय सारथी उम्र 40 साल निवासी भोगहापारा शिवरीनारायण के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जुमला शराब किमती 15 हजार 340 रुपए को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर एवं उपनिरी भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर, उपनिरी, सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीरानायण, उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।