छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
अवैध उगाही पर एक्शन, एसपी ने प्रधान आरक्षक को किया निलंबित

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में अवैध रकम की उगाही से जुड़े मामले में SP ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत की गंभीरता को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक क्रमांक 138 विनोद दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा से संबद्ध किया गया है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को आवेदक टी.आर. साहू, निवासी मड़वा द्वारा प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर, रक्षित केंद्र के विरुद्ध अवैध वसूली की शिकायत पत्र के माध्यम से की गई थी।




