Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ की वीसी के माध्यम से ली बैठक, मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ की वीसी के माध्यम से ली बैठक
 
मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
 
    जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में संगवारी, दिव्यांग, युवा प्रबंधित एवं आदर्श मतदान केन्द्र के संबंध में जिला कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में वर्चुअल बैठक लेकर समीक्षा की। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, दिव्यागों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, बिजली, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।
    वीसी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग, युवा, संगवारी और आदर्श मतदान केन्द्र में विशेष थीम रखने के निर्देश दिए और आवश्यक सुविधा की समीक्षा की। जिले में प्रत्येक विधानसभा में 10 संगवारी महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र 3 दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र एवं 3 युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए गए है एवं इन्हीं में से प्रत्येक विधानसभा में 5-5 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आर.के. खुंटे, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ आराध्या राहुल कुमार एवं सर्व एसडीएम व सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ उपस्थित थे।

See also  Gariaband News : पैर में गिरकर मांगा घर: शर्मनाक! राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र को पैर में गिरकर मांगना पड़ रहा घर, सुशासन तिहार में पति-पत्नी ने कर दिया भावुक, देखें वीडियो

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!