Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर इतिहास रच गया! राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में माता हासी देवी की स्मृति में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

माता हासी देवी के सम्मान में जारी हुआ विशेष सिक्का

पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से यह स्मारक सिक्का जारी किया गया। सिंधी समाज के लिए यह एक गौरवपूर्ण अवसर है। इस पहल के जरिए माता हासी देवी के आध्यात्मिक योगदान और उनकी विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया है।

See also  बलौदा क्षेत्र के डोंगरी में चल रहा लाखों का जुआ, जुआरियों से लिया जा रहा तीन सौ रुपए एंट्री फीस...

सिक्के पर माता हासी देवी की छवि, दूसरी ओर अशोक स्तंभ

Advertisment

₹200 के इस विशेष स्मारक सिक्के पर माता हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य माता हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

श्रद्धालु कैसे कर सकेंगे सिक्के की बुकिंग?

सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे। यह सिक्का माता हासी देवी के अनुयायियों और ऐतिहासिक सिक्कों को संग्रहित करने वाले लोगों के लिए विशेष महत्व रखेगा।

See also  क्रिकेट के मैदान पर फिर लौटेंगे सचिन, लारा और कैलिस, इस दिन से रायपुर में खेला जायेगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का पहला मैच...

कार्यक्रम में शामिल हुईं कई प्रमुख हस्तियां

कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देशभर से आए शदाणी दरबार के सदस्यों और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी यह स्मारक सिक्का उनके आध्यात्मिक योगदान और विरासत को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

See also  दीनदहाड़े में 11 लाख 80 हजार की झूठी लूट का खुलासा, प्रार्थी ही निकला मास्टरमाइंड

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!