Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: इन महिलाओं के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, CCTV फुटेज से खुला राज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गा पंडालों में भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन चोरी करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाएं आरती के दौरान भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर देती थीं। मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज से संदिग्धों का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को उसलापुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी जब्त किया गया है।

आरती के दौरान महिला के गले से गायब हुई चेन

पुलिस के अनुसार, तेलीपारा निवासी 21 वर्षीय शौर्य कश्यप ने 18 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी मां श्वेता कश्यप तेलीपारा रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में आरती करने गई थीं। रात करीब 8:30 बजे आरती के दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी हुई चेन का वजन करीब 14 ग्राम और कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

See also  पुलिसकर्मियों ने 2 बच्चियों को टॉर्चर कर बंधुआ मजदूरी कराई:बिलासपुर पुलिस-क्वार्टर में 6 महीने बंधक रहीं जशपुर की लड़कियां,बोलीं-काम कराने के बाद पीटते थे

CCTV फुटेज ने खोला राज

घटना के बाद पुलिस ने दुर्गा पंडाल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मिले हुलिए के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की गई। 20 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध महिलाएं उसलापुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। उनकी पहचान वर्षा बंसल (23), आशा बंसल (30) और सबिता उर्फ सरिता बंसल (30) के रूप में हुई है। तीनों एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के केराडोर की निवासी बताई गई हैं।

Advertisment

पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष से पहचान कराई और CCTV फुटेज में दिखे हुलिए का मिलान किया। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने कथित तौर पर चेन चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

See also  सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सौर ऊर्जा के विस्तार से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़

दूसरी महिला की चेन चोरी का भी खुलासा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उसी दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस का कहना है कि चोरी की गई चेन अपने साथी रीना बंसल को देने की जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड जब्त किया है। तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और कथित तौर पर चोरी की गई चेन के संबंध में जांच कर रही है।

See also  ट्रक ने शादी में शामिल होने जा रहे दंपति को रौंदा, एक की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!