Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत, टक्कर मारकर पिकअप चालक फरार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तीनों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

हादसे में तीन लोगों की गई जान

जानकारी के अनुसार, हादसे में अधीन मोहले निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल पिता तिजऊ राम और रेहुंटा निवासी गंगा राम की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

See also  अपर कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण...

विधायक पुन्नूलाल मोहले पहुंचे अस्पताल

अपने भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विधायक के समर्थकों का अस्पताल पहुंचना जारी रहा।

Advertisment

आज गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

See also  CG:करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर मचा हंगामा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!